जगदलपुर: जिले के दरभा थाना क्षेत्र के एलेंगनार के जंगलों में बीती रात डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की शिनाख्ती पीएलजीए प्लाटून नं. 26 का डिप्टी कमाण्डर जोगा के रूप में हुई, जिसके पर 03 लाख का ईनाम घोषित था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली सटीक सूचना पर सुरक्षाबल के जवानों की एक टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचने के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी करना शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों को नजर जवानों पर पड़ गई। जिसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया।
जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली मारा गया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल के आसपास सर्चिंग के दौरान 01 पुरूष नक्सली का शव, 01 नग 303 रायफल, 01 नग पिस्टल, 01 वायरलेस सेट एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।
बस्तर एसपी दीपक झा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आसपास के क्षेत्र में लगातार डीआरजी एवं सीआरपीएफ बल के द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी.ने भी मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि विगत दिनों बस्तर संभाग अंतर्गत नक्सलियों के विरूद्ध चलाये गये प्रभावी अभियान के तहत् माह जून 2021 में 07 नक्सलियों के शव एवं एके 47 रायफल-01 नग, एसएलआर रायफल-01 नग, 303 बोर रायफल-03 नग, पिस्टल-03 नग व अन्य बन्दूक-07 नग बरामद किये गये हैं।
Add Comment