भिलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अधिवेशन में राजनीति, समाज और वर्तमान परिदृश्य को लेकर छात्रनेताओं का मार्गदर्शन किया। भिलाई में आयोजित अधिवेशन के दौरान प्रमुख रुप से एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री रुचि गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष फैरोज खान, राष्ट्रीय समस्त पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्य समेत समस्त प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए।
अधिवेशन में शामिल होने आये दीगर राज्यों के अतिथियों के स्वागत में पंथी नृत्य किया गया। गुरुवार सुबह 09.00 बजे सेवादल के प्रतिनिधित्व में अध्यक्ष फैरोज खान, प्रभारी रुचि गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कर संपन्न किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन शुभारंभ पंथी नृत्य के साथ किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने शिरकत की और अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करते हुए समस्त पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ आगमन पर अभिवादन किया और छात्र नेताओं को राजनीति समाज और वर्तमान परिदृश्य को लेकर अपने वक्तव्य रखते हुए मार्गदर्शन किया।
इस दौरान दीगर राज्यों से राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने-अपने पिछले वर्ष में किए गए आंदोलन, छात्रहित गतिविधियों का लेखा-जोखा राष्ट्रीय प्रभारी एवं अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रदेश में छात्र अधिकार को लेकर भी अपना मत रखने के साथ ही राज्यों की समस्याओं को भी अधिवेशन में रखा गया। अधिवेशन में मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश राजस्थान, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Add Comment