Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस का दावा : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इनामी नक्सली की मौत

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दरभा डिवीजऩ मेंबर और दंडकारण्य आदिवासी किसान मज़दूर संघ प्रभारी माओवादी सुखराम की बीते 21 जून को गाज गिरने से मौत हो गई। सुखराम के साथ चार अन्य माओवादी भी घायल हुए हैं।

उक्ताशय का दावा दंतेवाड़ा पुलिस ने किया है। गाज गिरने की घटना सुकमा जिले के गादीरास थाने के मनकापाल स्थित जंगल में 21 जून की रात को हुई है। हादसे में घायल हुए चार अन्य माओवादियों का उपचार जंगल के भीतर माओवादी करा रहे हैं। छत्तीसगढ में कैडर के हिसाब से ईनाम है, इस लिहाज़ से मारे गए सुखराम आठ लाख का ईनामी नक्सली था।

यह भी देखें : धमतरी जिले में फिर नक्सली धमक, पेड़ काटकर किया मार्ग बाधित, फेंके पर्चे, पुलिस सतर्क

Back to top button
close