Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़: अब इस जिले में रात 8 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें… कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

बलौदाबाजार। अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। बलौदाबाजार में अब रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेगी. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इससे पहले सूरजपुर अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जिले में सिनेमा हॉल, थियेटर और पार्क खोलने का आदेश दिया गया है।

पर्यटन स्थलों में भी जाने की अनुमति दी गई है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार थमने के बाद सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार रायपुर प्रशासन ने शहर को अनलॉक कर दिया है। लेकिन तीसरी लहर यानि डेल्टा प्लस वेरियंट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नया निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार रायपुर रोजाना रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस संबंध में रायपुर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

Back to top button