दुष्कर्म पीडि़तो को लाइसेंसी बंदूक देने की तैयारी में राज्य शासन

रायपुर। महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिसमें राज्य सरकार भी दुष्कर्म पीडि़ताओं को बंदूक का लाइसेंस देने की तैयारी कर रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी योजना तैयार कर सरकार को भेज दिया हैं।
पिछले कुछ दिनों में राजधानी समते कई जिलों में दुष्कर्म के मामले सामने आए। दुष्कर्म के बाद पीडि़ताओं को आरोपी पक्ष की ओर से धमकी देने के साथ ही नुकसान पहुंचाने के मामले आते रहे हैं। ऐसे में आत्मरक्षा के मकसद से यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के मुताबिक अगर दुष्कर्म पीडि़ता चाहती है कि उसे तत्काल शस्त्र लाइसेंस दिया जाए, तो गृह विभाग इस मामले तत्काल कदम उठाएगा इसके साथ ही इसमें शस्त्र अधिनियम 2016 का ध्यान रखा जाएगा। महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि दुष्कर्म पीडि़तों को बंदूक लाइसेंस देने के लिए अभी प्रस्ताव भेजा है। सरकार की तरफ से हरी झंड़ी मिलती है तो फिर आगे की तैयारी करेंगें।