Breaking Newsदेश -विदेश

बिहार में अवध बिहारी को विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया गया….

पटना। बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार को सोमवार को विश्वास प्राप्त करना है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आसन छोड़ दिया। इससे पहले भाजपा के सदस्य नंद किशोर यादव ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 38 से अधिक विधायक खड़े हुए।

 

इसके बाद अध्यक्ष चौधरी अध्यक्ष पद से हट गए।उन्होंने इस मौके पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जब तक इस पद पर रहे बिना किसी भेदभाव के नियमावली से सदन का संचालन किया।उन्होंने कहा कि यह आंकड़ों का खेल है। सत्ता आते और जाते रहती है।इसके बाद उन्होंने कहा कि अब सदन का संचालन उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी करेंगे।

Back to top button
close