छत्तीसगढ़स्लाइडर

बहन ने भी के सिर पे रोटी बनाने वाला तवा दे मारा… जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह…

रायपुर। राजधानी में एक बहन ने भाई के सिर पर तवा से हमला कर दिया। बहन रोजाना के विवाद से तंग आ गई थी। बताया जा रहा है कि भाई आए दिन घर में विवाद करता था। तवा से चोट लगने के बाद भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामला रायपुर के मुकुट नगर का है। यहां रहने वाली सरिता दीवान का भाई उससे आए दिन विवाद करता था। घर में रोज-रोज होने वाले विवाद से तंग आकर बहन ने रविवार को खाना बनाते समय तवा भाई के सिर पर दे मारा।

इससे भाई की हालत नाजुक हो गई। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। इधर बहन के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button