नई दिल्ली/रायपुर. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को डीजल की कीमत अधिकतम 33 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत 31 पैसे तक बढ़ी है। इसी बढ़ोत्तरी के साथ राजधानी रायपुर में डीजल 95.25 रुपए और पेट्रोल 95.48 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकने लगा है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर होने की कगार पर हैं।
वहीं रविवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 97.22 रुपए जबकि डीजल का दाम 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.36 रुपए व डीजल की कीमत 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल- डीजल के दाम बढऩे से ट्रांसपोर्टेशन बढ़ रहा है, आसमान छूती महंगाई से आम आदमी को फिर झटका लगा है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 87.97 97.22
मुंबई 95.44 103.36
कोलकाता 90.82 97.12
चेन्नई 92.58 98.40
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपए प्रति लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Add Comment