बिलासपुर: ट्यूशन शिक्षक ने शादी का प्रलोभन देकर छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
24 वर्षीय छात्रा का शिक्षक आरोपी आशीष पांडेय से कोचिंग क्लास में परिचय हुआ था। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
जिसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और आरोपी ने छात्रा के खिलाफ शिकायत की लेकिन काउसलिंग का उचित परिणाम नहीं मिला। जिसके बाद छात्रा ने आरोपी के खिलाफ गंज थाना में दुष्कर्म की शिकायत की। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
Add Comment