Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

नक्सलियों के एम्बुश में फंस गए जवान…एक शहीद…क्रास फायरिंग में एक ग्रामीण की भी मौत…मुठभेड़ अभी भी जारी…

बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार की सुबह एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है, वहीं दो जवान घायल हो गए हैं।

क्रांस फायरिंग की चपेट में आने से एक ग्रामीण की भी मौत हो गई है। वहीं एक स्कूली छात्रा के घायल होने की खबर है। नक्सलियों ने जवानों को एम्बुश में फंसा कर हमला बोला है। घटना की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है।



बताया गया कि आज सुबह जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। भैरमगढ़ के केशकुतुल के पास जवान नक्सलियों ने एम्बुश में फंस गए। एम्बुश में जवानों के फंसते ही नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया।
WP-GROUP

जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस बीच एक जवान को गोली लगने से वह शहीद हो गया। वहीं क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक ग्रामीण की भी मौत हो गई।

मुठभेड़ अब भी जारी है। घटनास्थल के लिए बैकअप पार्टी रवाना किया गया है। केशकुतुल में नक्सली हमला एक जवान शहीद, दो जवान घायल,एक ग्रामीण महिला की मौत और एक स्कूली छात्रा भी घायल।

यह भी देखें : 

रायपुर: मानसून सत्र के लिए अब तक लगे 946 सवाल…हंगामेदार हो सकता है सत्र…

Back to top button
close