छत्तीसगढ़स्लाइडर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मैनपाट महोत्सव का करेंगे उद्घाटन… 14 फरवरी तक बिखरेगी संस्कृति की छटा…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे मैनपाट पहुंचेंगे।



मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 3.05 बजे से 4.15 बजे तक वहां मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे अपरान्ह 4.20 बजे मैनपाट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

तीन दिवसीय यह महोत्सव 12 से 14 फरवरी 2021 तक रोपाखार जलाशय के पास मैनपाट में आयोजित किया गया है। मंत्री ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव भी आयोजन में शामिल होंगे। कैलाश खेर, अनुज शर्मा, खेसारी लाल जैसे कलाकार महोत्सव में शामिल होंगे। काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471