रायपुर: वेस्ट होस्ट में मानसून के सक्रिय होते ही दक्षिण गुजरात से दक्षिण ओडिशा की ओर बन रही द्रोणिका के चलते बुधवार की रात को प्री मानसून बारिश जमकर हुई।
सुबह तक गिरे पानी से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आज भी राजधानी सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मानसून धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अभी मानसून अटका हुआ है 11 और 12 जून को 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से अंधड़ हवा चलने से बस्तर के रास्ते 11 एवं 12 जून को मानसून की दस्तक होते ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी।
इस बार मानसून की गति धीरे धीरे संपूर्ण प्रदेश को वर्षा जल से प्रभावित करेगी। आगामी 48 घंटों में प्रदेश के सभी स्थानों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Add Comment