महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा चौकस रहती हैं। पर क्या आपको पता है विश्व में एक ऐसी भी जगह है जहां की औरतें 70 साल की उम्र में भी 17 साल की लगती हैं। नहीं ना… हम आपको बताने जा रहे हैं, उस जगह के बारे में…
दुनिया में अनेक प्रकार की जनजातियां पायी जाती हैं, उन्हीं में से एक है हुंजा जनजाति। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस जनजाति की औरतें लंबे वक्त तक बेहद खूबसूरत और जवां दिखाई देती हैं। यह हुंजा जनजाति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगिट इलाके में पाई जाती है। यहां की हुंजा घाटियां इन्हीं जनजातियों के रिहायश के लिए मशहूर है और इन्हीं घाटियों से इस जनजाति को यह पहचान मिली है।
यह भारत के उत्तरी छोर पर स्थित है। इन जनजातियों की औरतों की सबसे खास बात यह है कि यह 65 से 70 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इस जनजाति के लोग कम बीमार पड़ते हैं। इनके शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता अधिक होती है। रिपोर्ट की माने तो हुंजा जनजाति 100 साल से अधिक जीवित रहती है। कहते हैं इनकी उम्र का राज इनके खाने-पीने में छुपा है। इन लोगों का मुख्य भोजन ज्वार बाजरा, खुमानी व मेवा होता है। इनका सेवन ये अधिक से अधिक मात्रा में करते हैं। यही कारण है की यह लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। यह लोग अपने अनाज को खुद ही उगाते हैं और उसे खाते हैं। आप जानकर दंग रह जाएंगे, यह लोग बर्फ के शून्य तापमान में भी ठंडे पानी से स्नान करते हैं। इनका खान-पान और जीवन शैली इनकी खूबसूरती का राज है।
यह भी देखें – हर महिला को पता होने चाहिए संविधान में उन्हें मिले संवैधानिक अधिकारों के बारे में, जानिए क्या है…
Add Comment