Breaking Newsक्राइमदेश -विदेश

Sex Racket: मकान में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, दो युवतियां सहित 4 गिरफ्तार…

Sex Racket : रीवा : Sex Racket समान थाना अंतर्गत नेहरू नगर स्थित किराए के माकान में दबिश देकर पुलिस ने सेक्स रैकट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई दो महिलाएं रीवा की है जबकि दो लड़कियां जबलपुर की हैं। वहीं, रेड की खबर पहले ही वहां मौजूद लोगों को मिल गई थी, जिसके चलते कुछ लोग मौके से फरार हो गए।

Sex Racket : मिली जानकारी के अनुसार महिला पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि समान थाना अंतर्गत नेहरू नगर स्थिति एक मकान में कुछ महिलाएं किराए से रहती हैं, जो देह व्यापार के कार्य में संलिप्त है। सूचना के आधार CSP शिवाली चर्तुवेदी महिला थाना पुलिस की टीम लेकर मौके पर पहुंची, जहां दो महिलाएं और दो युवतियां मिलीं। हालांकि इस दौरान पुलिस की टीम को कोई पुरुष मकान में नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने चारो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

Sex Racket : CSP शिवाली चतुर्वेदी ने बताया की शाम 6 बजे मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित एक किराए के घर में कुछ अनैतिक कार्य किए जा रहें है। सूचन मिलते ही महिला थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके के लिए रवाना हुई और किराए के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने 4 महिलाओं को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मकान किसी एके सक्सेना का है जो भोपाल में निवासरत हैं।

Back to top button