Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: एक लाख के ईनामी नक्सली सहित 2 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, मूचनार के जंगलों से पकड़े गए…

दन्तेवाड़ा। जिला पुलिस बल द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बारसूर थानाक्षेत्र से एक लाख के ईनामी नक्सली महेश आलामी सहित जनमिलिशिया सदस्य भूरा लेकाम को मुखबीर की सूचना पर मूचनार के जंगलों से घेराबन्दी करके गिरफ्तार किया गया है।



दन्तेवाड़ा एसपी कार्यालय से जारी जानकारी में दावा किया गया है कि गिरफ्तार नक्सली बारसूर थानाक्षेत्र के हंदावाड़ा के संतोष लेकामी की साथी मावोवादियों के साथ मिलकर हत्या करने वाली घटना में शामिल थे।
WP-GROUP

गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को पुलिस ने नक्सली संगठनों के लिए वर्षो से काम करने वाला बताया है। साथ ही नक्सलियों की मीटिंग व्यवस्था, सामान सप्लाई, मावोवादियों के सन्त्री डियूटी व पुलिस पार्टी की रेकी करने का दोनों पर आरोप लगा है।


यह भी देखें : 

BIG BREAKING : JCCJ के संस्थापक अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती…

Back to top button
close