छत्तीसगढ़स्लाइडर

जिला शिक्षा अधिकारी के निलंबन बहाली के तत्काल बाद आदेश हुआ निरस्त…

जगदलपुर: बस्तर जिले के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा का निलंबन समाप्त कर बहाल किया गया था। इसके कुछ घंटे के बाद ही संशोधन सूची निकाल कर आदेश को निरस्त कर दिया गया। इस खबर कि शहर में दिनभर चर्चा होती रही। प्रशासनिक आदेश के बाद आदेश के निरस्त करने से आदेश की विश्वसनियता पर प्रश्रचिन्ह खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र झा जिला शिक्षा अधिकारी रहते हुए छह साल पुरानी अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता बरतने के आरोप में राज्य शासन ने 22 दिसंबर 2020 को निलंबित कर रायपुर संचालनालय लोक शिक्षण कार्यालय में अटैच कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि झा के आरोप पत्र का जवाब समाधान कारक पाए जाने के उल्लेख करते सोमवार को अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने राजेन्द्र झा को बहाल करने का आदेश जारी कर बस्तर जिला का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदस्थ कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक जैसे ही राजेन्द्र झा की नियुक्ति की खबर कांग्रेस नेताओं तक पहुंची तुरंत शिक्षा विभाग के मंत्री के पास फोन कर शिकायत के साथ विरोध दर्ज करवाई इसके बाद शाम तक उनके आदेश को निरस्त करना पड़ा। झा के जगदलपुर पुन: नियुक्ति पर उनके शुभ चिंतकों के बीच खुशी कि लहर दौड़ पड़ी थी, जैसे ही आदेश की दूसरी प्रति निरस्त कि संशोधन खबर आने पर लोगो में मायूसी छा गई।

Back to top button