छत्तीसगढ़स्लाइडर

मछली पकडऩे के जाल में फसने से हुई मछुआरे की मौत… खुटाघाट बांध में हुआ हादसा…

रतनपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खुटाघाट बांध में मछली पकडऩे गए मछुआरे की खुद के द्वारा लगाए गए जाल में फंसकर जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम नन्दू राम गौड़ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सीस हैं जो बीती रात अपना घर वापस नही गया परिजन आज सुबह मे खोजबीन की तभी उन्होंने नन्दू की लाश को बाँध के किनारे देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी।

Back to top button
close