रायपुर: प्रदेश में कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण की तेज़ी में कमी आई है पर अभी भी कुछ जिले ऐसे है जहा संक्रमण की रफ़्तार में कोई कमी नहीं है। रायगढ़ जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन 5 जून तक बढ़ा दिया गया है। मजदूरों की परेशानी को देखते हुए निजी निर्माण कार्यों को सशर्त अनुमति दी गई है। होटल-रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी के साथ टेकअवे की सुविधा रहेगी। कृषि संबंधी दुकानें, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप रात 8 बजे तक संचालित होंगे। फलों और सब्जियों की बिक्री डोर-टू-डोर हो सकेगा।
बलौदाबाजार में 13 जून तक सख्ती जारी रहेगी। कलेक्टर ने दुकानों को शाम 6 बजे तक खोलने का आदेश दिया है।
पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में 7 जून की रात 12 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। यहां दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति है। ठेले, गुमटी और सैलून को भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
कांकेर जिले में फिलहाल सख्ती जारी रहेगी। कलेक्टर चंदर कुमार ने 15 जून तक नाइट कर्फ्यू जारी रखने का आदेश दिया है। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
सूरजपुर में 10 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। केवल मोहल्ले की किराना दुकान को खोलने की अनुमति दी गई है। वो भी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
कोरिया जिले में भी लॉकडाउन 13 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान यहां ठेले-गुमटी और सुपर मार्केट शाम 6 बजे तक खुलेंगे। कलेक्टर एसएन राठौर ने लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
दुर्ग जिले में 1 जून से एक महीने तक नियम शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट जारी रहेगी। शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
जांजगीर जिला 1 जून यानी मंगलवार से अनलॉक होगा। यहां दुकानों को शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति कलेक्टर यशवंत कुमार ने दी है। हालांकि होटल और रेस्टोरेंट में सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
बीजापुर को भी अनलॉक करने की तैयारी कर ली गई है। 1 जून से शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति कलेक्टर ने दी है। वहीं, दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम होगा। स्कूल, कॉलेज आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।
इन सब बंदिशों के बीच रायपुर में भी अंग्रेजी शराब दुकान बंद रहेगी। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इसके संकेत दिए हैं। समीक्षा बैठक के बाद अंग्रेजी शराब दुकान के संबंध में फैसला लिया जाएगा।
Add Comment