Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़ी खबर : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… मारी गई 2 लाख की इनामी महिला नक्सली…

दंतेवाड़ा : जिले में चलाये जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी एवं जिला बल को रवाना किया गया था।

जवान जैसे ही गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत गुमलनार के जंगल में पंहुचे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दिया, जवाबी कार्यवाही में 02 लाख की इनामी एक महिला नक्सली प्लाटून नम्बर 16 की सदस्य पायके बेको मारी गई है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 02 लाख की इनामी महिला नक्सली प्लाटून नम्बर 16 की सदस्य पायके बेको उम्र 24 वर्ष निवासी पुलिस थाना पल्लेवाया भैरमगड़ के रूप में पहचान की गई है।

महिला नक्सली के शव के साथ 02 नग देशी बंदूक, 02 किलो का आईईडी, काली वर्दी, जूते और दवा सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है।

दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुमलनार के जंगल में सुबह 06.30 बजे मुठभेड़ हुई है, जिसमें 01 महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है, सर्चिंग जारी है, सभी जवान सुरक्षित हैं।

Back to top button
close