छत्तीसगढ़स्लाइडर

मछली पालन विभाग ने 3 दिवस के अंदर अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किए…

रायपुर: व्ही के शुक्ला संचालक मछली पालन विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को अनुकंपा नियुक्ति के 3 प्रकरण प्राप्त हुए उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 3 दिवस के अंदर अनुकंपा नियुक्ति आदेश आज दिनांक 28-5-2021को जारी किया। ज्ञात हो बीपी मनहर मत्स्य निरीक्षक, जांजगीर, नरेंद्र सिंह मत्स्य निरीक्षक रायपुर एवं पार्वती मानिकपुरी भृत्य रायपुर की मृत्यु होने पर उनके उत्तराधिकारी कुमारी अंजली मनहर को सहायक संचालक मछली पालन कोरबा , शुभम सिंह को संचालनालय मछली पालन रायपुर, कुमारी कशिश मानिकपुरी को उप संचालक मछली रायपुर मैं सहायक ग्रेड( लिपिक)3 के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया।

अनुकंपा नियुक्ति में 10त्न सीमा को समाप्त करने का परिणाम है कि तत्काल में नियुक्ति मिल रही है। उच्च शिक्षित मृतक कर्मचारी के उत्तराधिकारीयो को 10प्रतिशत की सीमा बंधन के कारण तृतीय श्रेणी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलती थी और मजबूरी में उन्हें चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियुक्ति मिलती थी । छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के हित में बहुत अच्छा निर्णय लिया और 10त्न की सीमा बंधन को समाप्त करने के आदेश जारी किए ।

ज्ञात हो कि मछली पालन विभाग के संचालक व्ही के शुक्ला कर्मचारी अधिकारियों के हितों जैसे अनुकंपा नियुक्ति ,पदोन्नति ,समय मान वेतनमान ,मेडिकल क्लेम एवं अन्य लाभों को देने में तत्परता दिखाते हुए कर्मचारी हितैषी निर्णय लेते हैं। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह पटेल ,महामंत्री ए के चेलक, अनूप श्रीवास्तव,टी आर देवांगन, मछली पालन विभाग के संयोजक कौशलेंद्र मिश्र, अनिल पौराणिक, देवेंद्र शुक्ला, रामगोपाल बोहरे , हेतराम जांगड़े , राजकुमार आदि ने संचालक मछली पालन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471