क्राइमदेश -विदेशवायरलस्लाइडर

सुनसान पहाड़ पर प्रेमी संग डेट पर गयी थी नाबालिग…अचानक आ गए कुछ मनचले…गैंगरेप की कोशिश…VIDEO वायरल…

नालंदा। बिहार में इन दिनों गैंगरेप (Gang Rape) की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में तेजी से वायरल रहो रहा है। मामला नालंदा (Nalanda) का है।

इस वीडियो में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा सुनसान पहाड़ पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया जा रहा है साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जा रहा है। इस वीडियो में जब लड़की के साथ मौजूद उसका प्रेमी छेड़खानी का विरोध कर रहा है तो मनचले उसकी भी पिटाई कर रहे हैं।



पहाड़ पर हुई घटना
घटना नांलन्दा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है क्योंकि इस वीडियो में लेलिन नगर राजगीर का नाम लिया गया है। घटना के बाद यह वीडियो तेजी से व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से यह प्रतीत होता है कि यह वीडियो लेलिन नगर के सामने वाली पहाड़ी पर बनाया गया है।
WP-GROUP

एसपी ने दिये जांच के आदेश
फिलहाल इस मामले में राजगीर थाना में कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नही कराई गई है। एसपी निलेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना नालंदा का ही है। इस मामले की जांच का जिम्मा राजगीर के डीएसपी को दिया गया है।

अब देखना यह है कि इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कर स्थानीय पुलिस कब तक लड़की के साथ दरिन्दगी से पेश आने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करती है। नाबालिग के साथ रेप की कोशिश का ये वीडियो नालंदा समेत आसपास के जिलों के कई व्हाट्सऐप ग्रुप में तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी देखें : 

फिर आंसू निकालने लगा प्याज…80 रुपये किलो पहुंची कीमत…

Back to top button
close