क्राइमछत्तीसगढ़

रवि भवन के पास से आरक्षक की बाइक चोरी… जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर। शहर में इन दिनों बाइक चोर गैंग काफी सक्रिय है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में चोर लगातार गाडिय़ां गायब कर रहे हैं। चोरों से आम लोग नहीं पुलिस भी परेशान है। एक हफ्ते के अंदर दो जगहों से वाहन चुराया। यातायात थाना शारदा चौक में प्रधान आरक्षक की दोपहिया को रवि भवन के पास से अज्ञात चोर ने गायब कर दिया।

यातायात व्यवस्था संभालने ड्यूटी लगी थी तब प्रधान आरक्षक ने अपनी दोपहिया सडक़ किनारे खड़ी कर दी थी। शाम साढ़े सात बजे गाड़ी के पास जाने पर वहां चोरी का पता चला। किसी अज्ञात ने उनकी दोपहिया को यहां से गायब कर दिए थे। इसके लिए चोर ने डुप्लीकेट का चाबी का इस्तेेमाल किया।

दूसरी घटना में डीकेएस हास्पिटल में पदस्थ एक कर्मचारी की दोपहिया पार कर दिया। शाम होने तक कुछ पता नहीं चला। चेचिस नंबर और गाड़ी नंबर की जानकारी देकर गोल बाजार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Back to top button
close