छत्तीसगढ़स्लाइडर

बलरामपुर: कलेक्टर ने विभिन्न तेन्दूपत्ता खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण… न्यूनतम समर्थन मूल्य में तेन्दूपत्ता खरीदी कर तेन्दूपत्ता श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें…

बलरामपुर: जिले के वनांचल क्षेत्र में वनवासियों द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शासन द्वारा लघुवनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य के प्रति रूचि बढ़ी है। वन विभाग द्वारा श्रमिकों से संग्रहण किए हुए तेन्दूपत्ता की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर  श्याम धावड़े ने तातापानी एवं आरागाही तेन्दूपत्ता खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने तेन्दूपत्ता गड्डियों को उठाकर अवलोकन किया एवं विभागीय अधिकारियों से उसकी गुणवत्ता तथा मापदण्ड के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्र के प्रभारी से चर्चा करते हुए मापदण्ड का ध्यान रखने एवं तेन्दूपत्ता गड्डियों को सूखाने और सही ढंग से रख-रखाव करने कहा। उन्होंने हितग्राहियों के राशि भुगतान के बारे में भी जानकारी ली।

कलेक्टर  धावड़े ने समर्थन मूल्य पर तेन्दूपत्ता खरीदी कर तेदूपत्ता श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने तथा निर्धारित समय में संग्रहण का लक्ष्य पूरा करने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र के सभी तेंदूपत्ता संग्राहकों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के बारे में जानकारी देने तथा वैक्सीनेशन लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी वन एस.एल. वर्मा ने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 44 प्राथमिक वन उपज सहकारी समितियों में 490 फड़ों पर तेदूपत्ता संग्रहण कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तुलिका प्रजापति सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471