दिल्ली। महाराष्ट्र में कांग्रेस को मिलने वाली इकलौती राज्यसभा सीट के लिए दावेदार की लंबी फेहरिस्त है, जिसके चलते मामला फंस गया है। मामला इतना उलझ गया है कि राहुल गांधी को हस्तक्षेप करना पड़ा है। राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को यह कहकर वापस लौटा दिया है कि वे मां (सोनिया गांधी) से बात करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। राहुल गांधी दो दिन के लिए विदेश जा रहे है और 10 मार्च को लौटेंगे। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अध्यक्ष अशोक चव्हाण और प्रभारी मोहन प्रकाश से लंब चर्चा की। महाराष्ट्र में कांग्रेस के कोटे से राज्यसभा राजीव शुक्ला और रजनी पाटिल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस बार कांग्रेस के महज 42 सीट है, इसलिए एक ही सीट उन्हें मिल पाएगी। राजीव शुक्ला को बाहरी बताकर कई कांग्रेसी उनका विरोध कर रहे हैं।
पुराने नेता बीजी शिंदे कह रहे हैं इस बार सीट किसी पुराने और राज्य के नेता को ही मिले। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी चिदंबरम को एडजस्ट कर दिया गया था। इस बार रजनी पाटिल मराठा कोटे से दावेदार है तो पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे दलित और वरिष्ठ नेता है। राजस्थान के प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश पांडे की टिकट पिछली बार चिंदबरम के नाम पर काट दी गई थी। इस बार वे प्रबल दावेदार है. इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री विलास मुत्तेमवार, पूर्व सांसद विजय दर्डा सहित कई दावेदार हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सबको मौका मिल चुका है, अब किसी नए को अवसर दिया जाए। एक सीट पर मचे घमासान से पूरी कांग्रेस परेशान है। शिवसेना ने तो अनिल देसाई को फिर टिकट दे दिया, वहीं एनसीपी ने भी वंदना चव्हाण को रिपीट किया है। बीजेपी को तीन सीटे मिलेगी। इनमे से एक केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और एक धर्मेन्द्र प्रधान को मिल सकती है। तीसरी सीट पर नारायण राणे नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल बीजेपी उनको मनाने में जुटी है।
यह भी देखें – चौथी बार राज्यसभा जाएंगी जया बच्चन
Add Comment