रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की इस बात के लिए जी भरकर प्रशंसा की कि उन्होंने भाजपा के ‘संगठन ही सेवा’ अभियान-2 के तहत ज़रूरतमंदों की सेवा में कोई क़सर नहीं छोड़ी।
डॉ. सिंह ने कहा कि इस भयावह कोरोना संक्रमण काल में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के अपने अपने निर्धारित लक्ष्य के प्रति अडिग रहकर एक अनुपम आदर्श प्रस्तुत किया है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस के लोग अपने-अपने बंगलों में बैठकर सिफऱ् गाल बजाते रहे। डॉ. सिंह बुधवार को मूणत की अगुआई में संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय रसोई अभियान के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल तौर पर संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस भयावह संकटकाल में अपनी चिंता न करते हुए कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पित भाव से पीडि़त मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया, वह समाज के प्रति पार्टी के संवेदनक्षम सरोकारों का परिचायक है।
संसद सदस्य सुनील सोनी ने कहा कि मूणत के नेतृत्व में चले इस अभियान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के उन सपनों को साकार किया है, जो समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सेवा के रूप में उन्होंने संजोया था।
भाजपा रायपुर शहर जि़ला अध्यक्ष चंद सुंदरानी ने भी मूणत व पार्टी कार्यकर्ताओं की ध्योय निष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट के काल में ज़रूरतमंदों की सेवा के इस अभियान ने भाजपा के मानवता और समाजकेंद्रित राजनीतिक संस्कारों को स्थापित करने का कार्य किया है। कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर में किए गए इस सेवा कार्य से समाज जीवन में पीडि़त मानवता के प्रति संवेदनाओं का संचार होगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत की अगुआई में संगठन ही सेवा अभियान-2 के तहत विगत 14 अप्रैल से पं. दीनदयाल उपाध्याय रसोई कार्यक्रम के जरिए 1.30 लाख गरम भोजन के पैकेट नि:शुल्क वितरित किए गए। इसके अलावा 30 हज़ार एन-95 मास्क और 05 हज़ार से अधिक भाप मशीनों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया है।
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की चारों भाजपा मंडल इकाइयों गुढिय़ारी मंडल, दीनदयाल उपाध्याय मंडल, तात्यापारा मंडल व रामसागरपारा मंडल में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता 14 अप्रैल से अनवरत जुटे थे जो रोज़ सुबह-शाम गऱीबों, घुमंतुओं, रिक्शा-ठेला चालकों और अन्य ज़रूरतमंदों को 05 हज़ार गरम भोजन के पैकेट वितरित कर रहे थे।
मूणत ने बताया कि इनके अलावा राजधानी के माना एयरपोर्ट के पास जैनम मानस भवन में सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तरों का कोविड सेंटर भी शुरू किया गया है। सेवा ही संगठन अभियान के तहत पिछले वर्ष भी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सूखा राशन, मास्क व सेनिटाइजऱ का वितरण किया था।
Add Comment