छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: मोहन मरकाम ने कहा…भूपेश सरकार किसानों के प्रति गंभीर…केन्द्र कर रही है भेदभाव…नियम में बदलाव अब क्यों नहीं…

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति गंभीर है। इसीलिए 2500 रुपये क्विंटल में धान खरीदने तैयार है।

उन्होंने कहा कि पिछली रमन सरकार ने भी कई बार 1 दिसंबर से धान खरीदी की थी। इस बार फड़ नहीं सुखने के कारण विलंबर से धान खरीदी हो रही है। भूपेश सरकार 85 लाख मिट्रिक टन धान खरीदेगी। लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है।



आज सदन में विपक्ष द्वारा काम रोको प्रस्ताव लाया गया। सरकार उस पर तत्काल चर्चा के लिए तैयार हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों को चाहिए कि मोदी सरकार से निवेदल करना चाहिए कि केन्द्रीय पूल में 32 लाख टन चावल खरीदे।
WP-GROUP

पहले भी खरीदती थी आज क्या नहीं खरीदी रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो केन्द्र ने बोनस देने नियमों में शिथिल किया था। आज कांग्रेस की सरकार है तो भेदभाव कर रही है। मोदी सरकार छग के किसानों के साथ अन्याय कर रही है। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि भी नहीं दे रही है।

यह भी देखें : 

पहले PM मोदी से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया….फिर प्रोफाइल से हटा दिया कांग्रेस….भोपाल से दिल्ली तक मचा हड़कंप तो खुद दी सफाई…

Back to top button
close