देश में कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर कोरोना के मामले को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि ”सोशल मीडिया के माध्यम से और कई मीडिया चैनल जिसे चला रहे हैं एक डॉक्यूमेंट मिला है।
सोशल मीडिया में कांग्रेस का एक टूलकिट (Toolkit) चल रहा है कि महामारी में भी किस तरह राजनीति करनी है और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करके कांग्रेस अपने राजनीतिक मंसूबे को मजबूत करना चाहती है।’
Toolkits are not alien to the Congress and their eco-system. Infact, a substantial part of their energy goes into making them. Here is a toolkit on the Central Vista…they make one Toolkit of the other every week and when exposed, they "deny" it. #CongressToolkitExposed pic.twitter.com/fsR8VZUOov
— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 18, 2021
इसके साथ ही पात्रा ने कहा कि, ‘PM को पत्र लिखना कांग्रेस पार्टी की साजिश है। कांग्रेस प्लानिंग के जरिए साजिश कर रही है। ये प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस का वर्ताब गिद्द से भी बदतर है। टूलकिट में कूंभ को भी बदनाम करने की साजिश है। लेख लिखकर केंद्र को बदनाम किया जा रहा है।’
वहीं बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि, ‘हम सिर्फ सवाल उठा रहे हैं। केंद्र सरकार कोरोना से निपटने में नाकाम रही है। केंद्र ने दूसरी लहर के बीच ठीक से काम नहीं किया है। राज्यों में वैक्सीन नहीं मिल रही है। लोग परेशान हैं।’
आपको बता दें, हाल ही में कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने ट्वीट और चिट्ठी के जरिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की वैक्सीन पॉलिसी पर सवाल खड़े किए थे। वहीं राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
वहीं सोनिया गांधी की चिट्ठी का बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया था। दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस से महामारी के समय राजनीति नहीं करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि महाराष्ट्र जैसे राज्य में जहा कांग्रेस सरकार में है वहां पर कोरोना से क्या स्थिति है ये सबको पता है।
Add Comment