ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने का विरोध, कांग्रेस भवन में हंगामा

रायपुर। कांग्रेस के मौजूदा ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने का विरोध करते हुए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जमकर हंगामा किया। इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ब्लॉक अध्यक्ष को दोबारा पद पर नियुक्त करने की मांग की है। विदित हो कि संगठन ने गुढिय़ारी ब्लॉक अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। आज जब कांग्रेस भवन में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले के पोलिंग बूथ कमेटी गठन की स्थिति की समीक्षा बैठक चल रही थी। उसी दौरान गुढिय़ारी ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन पहुंचे।
जैसे ही बैठक खत्म होने के बाद भूपेश बघेल बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके सामने ब्लाक अध्यक्ष को हटाने का विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुढिय़ारी के ब्लाक अध्यक्ष को बेवजह हटाया गया है जबकि वे अच्छा काम कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल से इस मामले में शिकायत की।