जगदलपुर: बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश आंधी-तूफान से संभाग के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में 03 लाख 63 हजार से अधिक च्ंिटल धान जाम है, इसके भीगने से करोड़ो के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में 23401 च्ंिटल, बीजापुर में 51612 च्ंिटल, कांकेर जिले में 89141 च्ंिटल, कोंडागांव में 175875 क्विंटल, नारायणपुर में 17160 च्ंिटल और सुकमा जिले में 6374 च्ंिटल धान का उठाव नही हुआ है।
गौरतलब है कि बस्तर संभाग के सभी 07 जिलों में 01 दिसम्बर 2020 से धान खरीदी प्रारंभ होकर 31 जनवरी तक लगातार चलता रहा। धान खरीदी खत्म हुए 04 माह हो रहा है, बावजूद अभी भी सैकड़ो खरीदी केंद्र में लाखों च्ंिटल धान जाम है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव से बारिश आंधी-तूफान हो रही है, इसके चलते खरीदी केंद्रों में रखे धान की सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी आंधी तूफान के चलते भीग रहे है। यहां बताना आवश्यक है कि बस्तर संभाग के विभिन्न केंद्रों में 03 लाख 65 हजार से अधिक च्ंिटल धान खरीदी केंद्रों में जाम है।
कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर जिले के धान खरीदी से जुड़े समस्त विमागों के विभाग प्रमुखों को 03 दिनों के भीतर एक-एक दाना धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
Add Comment