छत्तीसगढ़वायरल

छत्तीसगढ़ : सरकारी अस्पताल का कमाल…! एक ही नाम की दो महिलाएं भर्ती… जिसे जरूरत थी उसे कर दिया डिस्चार्ज…दूसरे का करते रहे इलाज… पोल खुलते ही…

जगदलपुर के महारानी हॉस्पिटल के फीमेल वार्ड में दो महिला मरीजों का नाम एक ही होने से बड़ी चूक हो गई। यहां एक महिला बेहोशी और एक महिला दस्त की शिकायत के बाद भर्ती हुई थी। दोनों महिलाओं का नाम पिंकी ही है।

आरोप है कि दोनों महिलाएं एक ही वार्ड में अलग-अलग बीमारी से पीडि़त होकर भर्ती हुई थीं, लेकिन नाम के कंफ्यूजन में बेहोश होने वाली पिंकी नामक महिला को स्टाफ ने दस्त वाली दवा दे दी यही नहीं उसका इलाज भी पूरा नहीं हुआ था और उसे डिस्जार्च दे दिया गया।



डिस्चार्ज टिकट में भी नाम का ख्याल नहीं रखा गया। शांति नगर वार्ड में रहने वाली पिंकी यादव के परिजनों ने बताया कि 2 सितंबर को महारानी हास्पिटल में भर्ती करवाया इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

सुबह डिस्चार्ज भी दे दिया गया। सभी घर पहुंचे तो परिवार के सदस्यों ने देखा कि डिस्चार्ज टिकट पर पिंकी यादव के बदले दूसरी पिंकी का नाम लिखा है। आरोप है कि पिछले एक दिन से नाम के कंफ्यूजन में दूसरी पिंकी जो दस्त की शिकायत के बाद भर्ती हुई थी उसके ही डोज पिंकी को लगा दिए हैं।
WP-GROUP

परिजनों ने कलेक्टर और सिविल सर्जन को लिखित में शिकायत की है। इधर पूरे मामले पर हास्पिटल के सिविल सर्जन जांच के बाद कुछ कह पाने की बात कह रहे हैं हालांकि वे इतना जरूर कह रहे हैं कि पिंकी को गलत दवाएं नहीं दी गई हैं। (एजेंसी)

यह भी देखें : 

VIDEO: अमित जोगी मामले में सुनवाई पूरी…कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा…जमानत या जेल फैसला कुछ देर बाद…

Back to top button
close