भिलाई: सडक़ों पर अचानक बढ़ी आवाजाही को देख नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे देर रात नेवई पुलिस के साथ चौराहे पर खड़े रहे। इस दौरान बहाने बाजों का जमकर खिचाई की। झूठ का पुलिंदा सुनने चौक के बाद दर्जनभर लोगों से 4000 जुर्माना वसूला गया।
आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नेवई टीआई भावेश साव और नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के नेतृत्व वाली टीम ने सबसे पहले मैत्री गार्डन चौक पर नाकेबंदी की। यहां शाम 6 बजे के बाद फेरी लगाने और अनावश्यक रूप से घुमने वाले आधा दर्जन बाइक व कार सवार से जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई को देख कई लोग ऐसे थे जो आधे रास्ते से वापस लौटने लगे। इनमें कुछ लोग ऐसे थे जो वाकिंग के लिए निकले थे। इसके बाद अधिकारियों ने आजाद मार्केट चौक पर कार्रवाई की।
मेडिकल जाने व बीमार लोगों को छुट
शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक चले इस कार्रवाई में अधिकारियों ने केवल उन्हें छुट दी जो घर से डॉक्टर की पर्ची लेकर दवाई खरीदने निकले थे। कुछ ऐसे थे जो स्वयं को व्यापारी बताते कलेक्शन के लिए निकलना बताया। वहीं कुछ लोगों के पास घर से बाहर निकलने का जवाब ही नहीं था।
आयुक्त ने की अपील
अभियान के दौरान आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन नियमों को वे गंभीरता से ले। बिना वजह घर से बाहर निकलकर कोरोना वायरस को घर लेकर न जाए। बढ़ते सक्रमण दर और मौत के आकड़ों के बारे में उन्होंने लोगों को जानकारी दी।
प्रदेश महामंत्री ने ली व्यवस्था की जानकारी
बुधवार की शाम प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू ने रिसाली निगम क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। आयुक्त से पॉजिटिव मरीज और कंटेंटमेन जोन के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कोई भी संक्रमित होने और गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था किया जाए। साथ ही एक ही घर में एक से अधिक सदस्य संक्रमित होने पर भोजन व्यवस्था के बारे में अनिवार्य रूप से पीडि़त से चर्चा कर उचित व्यवस्था कराए।
Add Comment