Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING : BSF जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… हुआ IED ब्लास्ट…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पखांजुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर आइईडी ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में किसी के हताहत की खबर नहीं है। वहीं इलाके में बीएसएफ के जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। वहीं आसपास के इलाके में तलाश तेज कर दी है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी एम आर अहिरे ने की है।



बताया जा रहा है कि बीएसएफ के जवानों को जंगल में नक्सली मूवमेंट की खबर मिली थी। जिसके बाद इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। वहीं जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

Back to top button