छत्तीसगढ़ में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। लगातार मरीजों की संख्या के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। ऐसे में जिलों के प्रशासन की ओर से एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। अंबिकापुर, बलरामपुर और नारायणपुर में 5 मई जबकि रायगढ़, बिलासपुर, जगदलपुर, कवर्धा, सुकमा और बालोद को 6 मई की सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। दो दिनों में आधे से ज्यादा छत्तीसगढ़, 19 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है।
अब तक इन जिलों में बढ़ाया जा चुका है लॉकडाउन
जिला | पहले लॉकडाउन | बढ़ाई गई तारीख |
रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बालोद, बिलासपुर, जगदलपुर | 26 अप्रैल | 6 मई |
राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, जशपुर, सूरजपुर, बेमेतरा, बलरामपुर, अंबिकापुर, नारायणपुर | 26 अप्रैल | 5 मई |
रायगढ़ | 27 अप्रैल | 6 मई |
कोरबा | 27 अप्रैल | 5 मई |
कवर्धा | 29 अप्रैल | 6 मई |
सुकमा | 1 मई | 6 मई |
बिलासपुर : जिले में 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद इसे फिर से बढ़ाए जाने की पहले से ही चर्चा थी। बीच में एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि प्रशासन ने इससे इनकार किया था। अब इसे बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि शादी इत्यादि कार्यक्रम में पहले 50 लोगों की अनुमति थी, उसे निरस्त कर दिया गया है। अब सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके लिए फिर से अनुमति लेनी होगी।
थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, सब्जी, फल, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। होटल और रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक जोमैटो और स्वीगी के माध्यम से होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध-डेयरी सुबह 7 बजे से 9 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा। वहीं न्यूज पेपर हॉकर और पेट शॉप सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 से 6.30 बजे तक कार्य कर सकेंगे।
बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल दवा, मेडिकल उपकरण, चिकित्सकीय प्रयोजन, आक्सीजन निर्माता इकाईयों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसियों, कोल्ड ट्रांसपोर्टर, सरकारी राशन की दुकानों का ही लेनदेन हो सकेगा।
सरकारी राशन की दुकानें अपने नियत समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
अंबिकापुर: जिले में 13 अप्रैल से 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद फिर से इसे बढ़ा कर 5 मई तक किया गया है। सभी प्रतिबंध जिले में पहले की तरह जारी रहेंगे।
थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। होटल और रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक जोमैटो और स्वीगी के माध्यम से होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, पैट शॉप सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
सरकारी राशन की दुकानें सुबह तय समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
बलरामपुर : जिले में 14 अप्रैल से 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद फिर से इसे 5 मई तक बढ़ाया गया है। सभी प्रतिबंध जिले में पहले की तरह जारी रहेंगे। हालांकि कुछ रियायतें भी दी गई हैं।
थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 10 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, पैट शॉप सुबह 6 बजे से 10 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
पैट शॉप और एक्वेरियम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 बजे से 6.30 बजे तक ही खोलने की अनुमति है।
बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल दवा, मेडिकल उपकरण, चिकित्सकीय प्रयोजन, आक्सीजन निर्माता इकाईयों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसियों, कोल्ड ट्रांसपोर्टर, सरकारी राशन की दुकानों का ही लेनदेन हो सकेगा।
LIC और पोस्ट ऑफिस न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक काम कर सकेंगे।
सरकारी राशन की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
कवर्धा: जिले में 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन पहले से ही घोषित है। अब इसे 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। सभी प्रतिबंध जिले में पहले की तरह जारी रहेंगे। जिले में जरूरी कार्य के लिए भ्रमण या फिर घरों से बाहर जाने के लिए वेबसाइट egovkwd.com पर अनुमति लेनी होगी।
थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। होटल और रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक जोमैटो और स्वीगी के माध्यम से होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, पैट शॉप सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
सरकारी राशन की दुकानें सुबह तय समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
रायगढ़ : जिले में 21 अप्रैल से 27 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद फिर से इसे बढ़ाया गया है। सभी प्रतिबंध जिले में पहले की तरह जारी रहेंगे। हालांकि कुछ रियायतें भी दी गई हैं।
थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। होटल और रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक जोमैटो और स्वीगी के माध्यम से होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, पैट शॉप सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
केवल दवा, मेडिकल उपकरण, चिकित्सकीय प्रयोजन, आक्सीजन निर्माता इकाईयों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसियों, कोल्ड ट्रांसपोर्टर, सरकारी राशन की दुकानों का ही लेनदेन हो सकेगा।
सरकारी राशन की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
जगदलपुर : जिले में 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। एक सप्ताह के इस लॉकडाउन को अब 10 दिन और 6 मई तक बढ़ा दिया गया है।
थोक व्यापारी रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, सब्जी, फल, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। होटल और रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक जोमैटो और स्वीगी के माध्यम से होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध-डेयरी और न्यूज पेपर हॉकरसुबह 7 बजे से 10 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
पेट शॉप, एक्वेरियम, पशु चारा दुकानें सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 से 6.30 बजे तक कार्य कर सकेंगे।
बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल दवा, मेडिकल उपकरण, चिकित्सकीय प्रयोजन, आक्सीजन निर्माता इकाईयों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसियों, कोल्ड ट्रांसपोर्टर, सरकारी राशन की दुकानों का ही लेनदेन हो सकेगा।
सरकारी राशन की दुकानें अपने नियत समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
सुकमा: जिले में 20 अप्रैल से 1 मई की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन पहले से ही घोषित है। अब इसे 5 दिन और 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। सभी प्रतिबंध जिले में पहले की तरह जारी रहेंगे।
थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
नगरीय क्षेत्र के बाहर होटल और ढाबे रात 10 बजे तक संचालित हो सकेंगे। इस दौरान सिर्फ टेक अवे की ही सुविधा दी जाएगी।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, पैट शॉप सुबह 7 बजे से 9 बजे और शाम को 6 से 8 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
सरकारी राशन की दुकानें सुबह तय समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
बालोद : यहां 19 अप्रैल से 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था। इसे भी बढ़ा दिया गया है। 6 मई की सुबह 6 बजे तक जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी और प्रतिबंध लागू रहेंगे।
थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, सुबह 6 बजे से 9 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
पैट शॉप और एक्वेरियम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 बजे से 6.30 बजे तक ही खोलने की अनुमति है।
बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल दवा, मेडिकल उपकरण, चिकित्सकीय प्रयोजन, आक्सीजन निर्माता इकाईयों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसियों, कोल्ड ट्रांसपोर्टर, सरकारी राशन की दुकानों का ही लेनदेन हो सकेगा।
सरकारी राशन की दुकानें नियत समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
नारायणपुर:

Add Comment