छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर… 2 की मौत… 7 लोग घायल…

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 7 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि जानकारी के अनुसार कार सवार सभी प. बंगाल के मेदिनीपुर के रहने वाले है। यहां रायपुर में काम के सिलसिले में आए हुए थे। वहीं देर रात वापस बंगाल लौट रहे थे। महासमुंद के सरायपाली के पास सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
close