बीजापुर: कोरोना के कहर के बीच प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लॉकडाउन का आदेश अब तक जारी हो चुका है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रदेश का पहला लॉकडाउन लगा था, जिसे देखते हुए एक के बाद एक प्रदेश के 20 जिले अब तक कंप्लीट लॉकडाउन हो चुके हैं, रविवार को 8 जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया।
दुर्ग में लॉकडाउन के बावजूद स्थिति बेहद भयावह है। दुर्ग में औसतन 1000 मरीज हर दिन मिल रहे हैं, 20 से ज्यादा मौतें हर दिन हो रही है।प्रदेश में सबसे लंबा लॉकडाउन धमतरी में लगा है, जहां 15 दिनों के लिए सभी तरह की गतिविधियों को रोक दिया गया है। बीजापुर में 16 अप्रैल की शाम 6 बजे से सम्पूर्ण जिला लॉकडाउन हो जाएगा, जो 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी होगा। इस दौरान मेडिकल दुकान छोड़ सभी दुकान बंद रहेगी।
जिले की सभी सीमाओं को भी सील करने के आदेश दे दिए गए है। दूध के वितरण और बिक्री के लिए सुबह 6 से 8 और शाम में 5 से 7 बजे तक का वक़्त निर्धारित किया गया है। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ तमाम गतिविधियों पर रोक लगा दी जाएगी।
Add Comment