छत्तीसगढ़स्लाइडर

श्रमिकों की सहायता के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी… दिए गए दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर मिल सकेगी मदद…

कोरिया: श्रम पदाधिकारी ने बताया कि कोरिया जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण एवं इससे उत्पन्न विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के भीतर कार्यरत श्रमिक अथवा अन्य राज्यों में रोजगार हेतु प्रवास पर गये श्रमिक अथवा अपने जिले से अन्य जिलों पर रोजगार हेतु प्रवास पर जाने वाले श्रमिकों को वर्तमान कार्यस्थल पर कोई समस्या हो तो कार्यालय श्रमपदाधिकारी बैकुण्ठपुर के हेल्पलाईन नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके लिए गोपी सिंह, श्रम निरीक्षक, मो. नं. 8962863983, मुकेश कुमार राठौर, श्रम निरीक्षक, मो. नं. 9827150294, अनिल कुमार, श्रम कल्याण निरीक्षक, मो. नं. 9753735549, श्री संजय राजवाड़े, कल्याण निरीक्षक 8435364386 की ड्यूटी लगाई गई है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471