बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और महामंत्री पवन साय की सहमति से लाभचंद बाफना ने व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय गठन किया। जिसमें प्रदेश की कार्यकारिणी में बिलासपुर के युवा नेता संजय मुरारका को मनोनीत किया गया। संजय मुरारका पूर्व में भी पार्टी
संजय पूर्व ने भी पार्टी के विभिन्न दायित्व को निभा चुके है, उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से की और संभाग के सबसे बड़े महाविदयालय CED कॉलेज में 2004-5 में सचिव रहे,
फिर भाजपा जुड़ गए और युवा मोर्चा नगर कार्यकारणी सदस्य के रूप में कार्य प्रारंभ किया, उसके बाद उनके कार्यो को देख कर पार्टी ने उन्हें दक्षिण मंडल युवा मोर्चा का महामंत्री बनाया और उसके बाद प्रमोट कर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी।
संजय मुरारका ने कहा -; प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे इस लायक समझा जिसका में धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और बिलासपुर के व्यापारियों के साथ साथ प्रदेश के व्यापारियों के साथ उनके लाभ एवं विकास हूँ के लिए कंधा से कंधा मिला कर कार्य किया जायेगा।
Add Comment