छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कीं…

जगदलपुर: राज्य सेवा के मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 26 से 29 जुलाई तक करेगा। इसमें रोजाना सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर को 02 बजे से शाम 05 बजे तक लिखित परीक्षा ली जाएगी। बस्तर जिले में धरमपुरा के पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 107 परीक्षार्थी शामिल होंगे। (छत्तीसगढ़)

सीजीपीएससी परीक्षा की नोडल अधिकारी गीता रायस्त ने बताया कि पूरे बस्तर जिले में एक ही केंद्र बनाया गया है, जहां 107 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बस्तर जिले के अभ्यर्थी, जो प्री-लिम्स में चुने गए थे, वे अब मुख्य परीक्षा देंगे।

SSMV

सीजीपीएससी की मुख्य परीक्षा 2021 राज्य में अब 26, 27, 28 और 29 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी। सीजीपीएससी पीसीएस की मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर टाइम-टेबल का नोटिस देख सकते हैं।

पेगासस मामले पर राज्यसभा में जमकर हंगामा… TMC सांसद ने IT मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़ा…

इससे पहले इस मुख्य परीक्षा का आयोजन 18, 19, 20 और 21 जून 2021 को होने को प्रस्तावित था जिसे कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा अब तीन दिन दो पालियों में आयोजत की जाएगी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 29 जुलाई को यह परीक्षा एक शिफ्ट में ही आयोजित की जाएगी।

Time -Table

    तारीख                                 विषय
26 जुलाई, 2021                 भाषा, निबंध
27 जुलाई, 2021                 सामान्य अध्ययन I, सामान्य अध्ययन II
28 जुलाई, 2021                 सामान्य अध्ययन III, सामान्य अध्ययन IV
29 जुलाई, 2021                 सामान्य अध्ययन V

The Khabrilal के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने 🤝 के लिए Click करें 👇🏻

Back to top button
close