Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
छत्तीसगढ़: दुबई से लौटे पिता-पुत्र पर अपराध दर्ज…विदेश यात्रा से लौटने की छुपाई थी जानकारी…

भिलाई। भिलाई पुलिस ने विदेश से लौट पिता-पुत्र पर विदेश यात्रा की जानकारी नहीं देने के मामले में अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जोन 2 भिलाई खुर्सीपार निवासी खुर्शीद आलम अंसारी एवं उसके पुत्र इमरान अहमद अंसारी पर भिलाई पुलिस ने विदेश से लौटकर आने की जानकारी छुपाने के मामले में अपराध दर्ज किया है।
बताया जाता है दोनों पिता-पुत्र हाल ही में दुबई से लौटे थे जिसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी और साथ ही खुुद को होम आइसोलेशन न करके सार्वजनिक स्थानों में आते जाते रहे।
सरकार द्वारा विदेश से लौटे लोगों की लिस्ट निकालने के बाद दोनों का पता चला। जिसपर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।