छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर: संभागीय कोविड अस्पताल से 3 मरीज हुए डिस्चार्ज… अब तक 20 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर… कोविड़ अस्पताल में 60 से ज्यादा मरीजों का उपचार जारी…

अम्बिकापुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि संभागीय कोविड़ अस्पताल अम्बिकापुर से आज बलरामपुर के 2 मरीज तथा सरगुजा के मैनपाट 1 के मरीज के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
डॉ. सिसोदिया ने बताया कि 6 जून को सूरजपुर के 20 वर्षीय पुरूष एवं सरगुजा जिले के उदयपुर के 21 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला एवं 50 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया है। वर्तमान में 67 मरीजों का ईलाज जारी है।
आज 16 मरीजों का सैंपल जांच रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। कोविड़ वार्ड में भर्ती सभी मरीज एसिम्प्टोमेटिक हैं। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। म
का बी.पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।