Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन 2 जिलों में लगा LOCKDOWN… बढ़ते संक्रमण के चलते लिया गया फैसला… इस तारीख से सब होगा बन्द…

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं।

जिसके बाद अब जिला कलेक्टर ने यहां लॉकडाउन का ऐलान किया है। दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने  लॉकडाउन का आदेश जांरी किया है। लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण और जांच जारी रहेगी। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया गया।

बेमेतरा : गुरुवार को मुख्यसचिव ने लॉकडाउन लगाने प्रदेश के क्लेक्टरों को अधिकार दिए थे, जिसके बाद अब लॉकडाउन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसमे बेमेतरा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया है. इस आदेश के मुताबिक, बेमेतरा, नवागढ़ और मारो के निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर सीएमओ ने आदेश जारी किया है. जिसमे दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है. यहां दुकानें सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ही खुलेंगी. इसके बाद दुकान खोलने पर कार्रवाई होगी. लेकिन अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

Back to top button
close