नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के नतीजे को ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा है कि यह कू्रर ताकतों और डर की राजनीति पर लोकतंत्र की जीत है। आज डर पर शांति और अहिंसा हावी हुई है। पूर्वोत्तर के चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी के नए मुख्यालय में मंच से सभा को संबोधित किया। मोदी ने पूर्वोत्तर के सभी नागरिकों का भाजपा की ओर से आभार व्यक्त किया। मोदी ने कहा कि भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने शहादत दी है। राजनीतिक विचारधारा ने कई निर्दोष कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। अनपढ़ मतदाताओं ने भी इस चोट का जवाब वोट से दिया है। उन्होंने कहा कि जीत में शाह और उनकी टीम ने शानदार काम किया। त्रिपुरा में सबसे कम उम्र के विधायक चुने गए हैं। पूर्वोत्तर में भाजपा ने शून्य से शिखर तक की यात्रा की है।
Add Comment