छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: सुबह 8 बजे तक छाया रहा घना कोहरा…100 मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहे थे…

रायपुर। प्रदेश भर में एक दिन पूर्व बदली के बीच हुई हल्की वर्षा के बाद दूसरे दिन आज तड़के से घना कोहरा छाया रहा जो सुबह करीब 8 बजे तक छाया रहा। घना कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी लगाम लगा रहा।

रायपुर में आज तड़के से चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर चल रहे लोग 100-100 मीटर दूर तक साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। वहीं कोहरे के असर से वाहनों की रफ्तार पर भी लगाम लगा रहा। दूर की वाहनें नहीं दिखाई देने के कारण लोग धीमी गति से ही वाहनें चलाते दिखे।



हर रोज सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले एवं विभिन्न खेल से जुड़े बच्चे एवं युवाओं ने भी घना कोहरे का आनंद उठाया। उद्यानों से लेकर खेल मैदानों में लोगों की आज भी भीड़ रही। कई लोगों ने तो कोहरे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में उसे वायरल कर इसका आनंद भी उठाया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तरी बिहार में एक सिस्टम बना हुआ है, जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश या छींटे भी पड़ रहे हंै।
WP-GROUP

मौसम में आये बदलाव के साथ यहां सर्द हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के कारण कल बुधवार को भी यहां कोहरा छाये रहने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होने के साथ ठंड बढऩे की संभावना जतायी है।

ज्ञात हो कि 16 दिसंबर को रायपुर में पूरे दिनभर बादल छाए रहे जिसकी वजह से सर्द हवा चलने से पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहा। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।

यह भी देखें : 

(बड़ी खबर) देशद्रोह केस में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा…

Back to top button
close