छत्तीसगढ़

कसडोल के 13 मजदूर चार माह से तेलंगाना में थे बंधक…छुटते ही कहा कभी यहां नहीं आएंगे…

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम चांदन (कसडोल) के 13 मजदूरों को तेलंगाना राज्य में बंधक बना लिया गया था। चार माह से मजदूर बंधक थे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने उन्हें छुड़ाकर गांव वापस पहुंचाया।

तेलगांना के पिदापल्ली जिले की ईंट-भ_ों में पिछले चार महीने से मजदूर बंधक थे। वहां से छूटने के बाद गांव रवाना होने के पहले मजदूरों ने अपने परिवारजनों के साथ जिला कलेक्टर जे.पी.पाठक से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को अपनी आपबीती सुनाई।

बंधन से मुक्त कराए गए लोगों में ग्राम चांदन के घुररूराम यादव, चिंतामणि चैहान, प्रमोद कुमार भोई और ग्राम लिमदरहा के बेदराम यादव और उनके बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि ज्यादा कमाई के फेर में वे तेलंगाना चले गए थे। ओडिशा के कांटाभांजी निवासी मजदूर दलाल पुरंदर बाघ ने बहला फुसलाकर उन्हें वहां ले गए। थोड़े दिन काम के बाद स्थिति प्रतिकूल हो गई।



जितने पैसे देने का वायदा किया गया था, उससे आधा भी नहीं दिए। एक हजार ईंट निर्माण के लिए 750 रूपए देने की बात हुई थी। लेकिन वे मुकर गए और प्रताडि़त करने लगे। गांव वापस जाने की बात पर वे बिफर जाते थे और गाली-गलौज करते थे।

किसी तरह उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन बलौदाबाजार तक संदेश पहुंचाई। स्थानीय श्रम विभाग, आईसीपीएस और पुलिस द्वारा तेलगांना के पिदापल्ली जिले के कलेक्टर-एसपी से चर्चा की गई और उन्हें छुड़ाकर सकुशल वापस लाया गया है।

यह भी देखें : दो नक्सली गिरफ्तार… एक पर था 3 लाख का ईनाम 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471