
जिले के प्रवास पर पहुंचे राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम प्रदेश ने चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला और नसीहत भी दी। सांसद नेताम कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विधायक बृहस्पति सिंह के नौकर बन कर रह गए हैं। साथ ही कहां कि विधायक बृहस्पति सिंह के इशारे पर बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनमानी कर रहे हैं। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कर रही है।
जिसकी शिकायत उन्होंने ऊपर तक की है और अनुसूचित जनजाति आयोग ने नोटिस भी जारी किया है। सांसद नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नसीहत दी है कि ऐसे विधायक से सावधान रहें। जो मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए तरह तरह का नाच कर अपना चेहरा दिखाते रहता है। जाहिर है कि रामविचार नेताम ने इशारों ही इशारों में विधायक बृहस्पति सिंह पर निशाना लगाया था।