देश -विदेश
पति के शक ने ले लीं पत्नि और दो मासूमों की जान

सागर। मध्य प्रदेश के के बीना में बहुत ही दुखद घटना हुई है, जिसमें महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। महिला बच्चों के साथ दो दिन से घर से लापता थी। परिजनों का आरोप है कि पति से लगातार परेशान और चरित्र पर संदेह के चलते महिला ने मजबूर होकर खुदकुशी की है। कविता अहिरवार का शव बहुत खोजबीन के बाद कुएं में मिला। कविता अहिरवार ने सात साल का बेटा प्रिंस और छह साल की बेटी आरती के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। कविता की शादी दस साल पहले हुई थी। कविता के घरवालों का कहना है कि ससुराल के लोग कविता को प्रताडि़त करते थे, जिसके चलते वह परेशान थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।