छत्तीसगढ़ में भी चौथी बार बनाएंगे सरकार
सोशल मीडिया में प्रचार करने से कुछ नहीं होगा धरातल पर करना पड़ता है काम: सीएम
रायुपर। देश की जनता लगातार भाजपा को समर्थन दे रही है। पूर्वातर में जो नतीजे शनिवार को आए है वह अभूतपूर्व है। भाजपा ने अपनी जबदस्त उपस्थिति वहां दर्ज करवाई है। उत्तर-पूर्व में नरेद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में जीत मिली है। वहां की जनता ने धर्म, समाज से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है यह ऐतिहासिक है। त्रिपुरा में स्पष्ट बहुमत और नगालैंड में बड़ी पार्टी के रूप में ऊपर में उभरी भाजपा को बधाई देते हुए पत्रवार्ता में सीएम ने कहा कि भाजपा के पास 19 राज्य थे, लेकिन अब 21 हो गए है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नक्शे में 70 फीसदी आबादी में भाजपा या एनडीए की सरकार है। त्रिपुरा में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई है। नगालैंड में भी भाजपा को लोगों का साथ मिला है।
त्रिपुरा में जो परिवर्तन हुआ है वह अभूतपूर्व है। कर्नाटक में भी भाजपा का कमल खिलेगा। छत्तीसगढ़ में लगातार कांग्रेस सोशल मीडिया खासकर ट्वीटर पर भाजपा और सीएम रमन सिंह को घेर रही है इस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रचार करने से कुछ नहीं होगा। धरातल पर काम करना पड़ता है। भाजापा कैडर बेस पार्टी है और उसके कार्यकर्ता जमीन पर कार्य करते हैं, जिसका नजीजा आपके सामने हैं। पूर्वातर में भाजपा ने शून्य से शुरु किया था और आज हम सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मजबूती के साथ आशीर्वाद दिया है इस बार अमित शाह ने 65 का लक्ष्य दिया है और हम इससे एक भी सीट कम नहीं जीतेंगे। स्पष्ट बहुमत के साथ चौथीबार सरकार बनाएंगे। इसमें को शक नहीं है।
Add Comment