Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़: कैंप में जवानों के बीच झड़प…एक ने साथियों पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग…गोली लगने से दो जवानों की मौत…एक गंभीर रूप से घायल…

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित बस्तर के नारायणपुर जिले में पुलिस जवानों के बीच आपसी झड़प के बाद जमकर फायरिंग हुई। जवानों में विवाद के बाद एक जवान ने अपने साथी जवानों पर ही फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई है।
वहीं एक जवान घायल हो गया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है। घटना छोटेडोंगर के अमदई घाटी कैंप में हुई है।
बताया गया कि जवानों के बीच आपस में विवाद हुआ। विवाद के बाद घनश्याम कुमेटी नाम के जवान ने अपने साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे पीसी बिंदेश्वर साहिनी और रामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि लच्छु राम घायल हैं।
गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।