बेटी पर थी डॉक्टर की बुरी नीयत, मां ने करवा दी हत्या, भतीजी से भी थे चिकित्सक के अवैध संबंध, जानें पूरा मामला

जबलपुर। मध्यप्रदेश के भंवरताल के पास कृतिका अपार्टमेंट में दो बदमाशों द्वारा चिकित्सक की हत्या का मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूत्रधार चिकित्सक की पत्नि ही निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नि आयषा सहित तीन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नि ने अपनी बेटी को पति की बुरी नीयत से बचाने के लिए पति डॉ. शफत उल्लाह खान की हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक डॉक्टर शफत उल्लाह खान व उसकी पत्नि आयषा के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे। पत्नि के अलावा डॉक्टर खान के कई और महिलाओं से संबंध थे। आरोपी पत्नि ने बताया कि उसकी भतीजी नंदनी उर्फ जन्नत के साथ भी डॉक्टर के कई सालों से अवैध संबंध थे और उसकी नीयत अपनी बेटी पर भी खराब हो रही थी, जिसके बाद उसने अपनी बेटी और दूसरी महिलाओं को बचाने के लिए पति की हत्या करने की साजिश रची।
आयषा ने पूछताछ में उसकी भतीजी नंदनी के घटना के दिन दुआ गुजरात में थी, लेकिन लोकेशन से वह जबलपुर में होने की पुष्टी हुई। आयषा ने अपनी भतीजी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की योजना बनाई और नंदनी के पति गुजरात निवासी पवन से इस काम के लिए बात की। पवन विश्वकर्मा, नंदनी, धीरज और राजेंद्र के साथ 12 जून को जबलपुर पहुंचे, जहां आयषा के साथ मिलकर सभी ने डॉक्टर की हत्या की योजना बनाई। आरोपी आयषा खान से पहले धीरज व राजेंद्र को 10-10 हजार रूपए दिए और काम पूरा होने के बाद 50-50 हजार रूपए देने का वादा किया। आरोपी ने अपनी भतीजी और सह आरोपी नंदनी को भी काम पूरा होने के बाद 5 लाख रूपए व प्लैट देने का वादा किया था। पुलिस ने सीहोर से 23 वर्षीय राजेंद्र मालवीय को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आयषा, नंदनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नंदनी का पति पवन विश्वकर्मा और धीरज फरार है।
यह भी देखे : पति और सहेली के साथ शराब पीकर देर रात निकली महिला की सुबह मिली लाश, हत्या की आशंका, पति पर शक…