क्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

हिसार में हुए रिश्ते तार तार… दादा ने 9 साल की पोती के साथ किया कुछ ऐसा जान कर चौक जाएंगे…

हिसार में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां आदमपुर थाने के गांव में कलयुगी दादा द्वारा 9 साल की पोती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बेटी की मां की शिकायत के आधार पर दादा को नामजद करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धारा व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर खंड के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले फतेहाबाद जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। उसका बेटा 10 वर्ष का और बेटी 9 वर्ष की है। उसके पति का करीब तीन वर्ष पूर्व देहांत हो गया था।

पति का देहांत होने के बाद उसने आदमपुर खंड के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ शादी कर ली। महिला ने बताया कि वह अपने सास-ससुर से अलग रहती है और दोनों बच्चों को अपने पास रखती है।

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर मिलने बुलाया था

महिला ने बताया कि उसके ससुर ने 12 मार्च को उसकी बेटी व उसे यह कहकर घर पर बुलाया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे काफी चोटें आई हैं। इसलिए मिलने के लिए आ जाओ। महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी को भी साथ लेकर गई थी। उसी रात को उसके ससुर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

उसकी बेटी ने यह सारी बात डर के मारे अगले दिन उन्हें बताई। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर उसके ससुर को नामजद करते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

Back to top button
close